पिथौरागढ़/डीडीहाट।संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ियों के लिए कहे अपशब्द मामले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को यहां कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री का पुतला जलाकर आक्रोश जताया।कांग्रेसियों ने पहाड़ियों के लिए अपशब्द कहने को निंदनीय बताते हुए कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। नगर के गांधी चौक में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंचल चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कैबिनेट मंत्री का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा में पहाड़ियों के लिए जिन अप शब्दों का प्रयोग कैबिनेट मंत्री ने किया है, उससे साफ-साफ भाजपा और कैबिनेट मंत्री की मानसिकता दिखाई देती है। कहा कि पहले पूरे देश में धर्म के नाम पर भाजपा लोगों को बांट रही थी, अब उत्तराखंड को पहाड़ और मैदानी के नाम पर बांटने की साजिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस पूरा नहीं होने देगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर कैबिनेट मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया उग्र आंदोलन करेगी।ऐप पर और भाजपा ने उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया तो कांग्रेस

