पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के कुनकटिया दोबांस निवासी आसाम रायफल्स में तैनात सूबेदार रमेश राम का मणिपुर में ड्यूटी के दौरान बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। अंतिम दर्शनों के बाद उनका सैन्य सम्मान के साथ झूलाघाट काली नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया। जवानों की ओर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निवर्तमान प्रधान रोशन कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी। रमेश राम के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दौरान एक्स नायब सूबेदार जस राम, कांस्टेबल विनोद प्रकाश, एक्स एसआई मोती राम, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया।

