
पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं- गढ़वाल मंडल विकास निगम का अनूठा पौधरोपण आंदोलन इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण नियमावली, कट ऑफ डेट 2025 की मांग को लेकर 332 दिन तक चले आंदोलन में 52,000 पौधों का रोपण किया। इस आंदोलन को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में लांगेस्ट कैंपेन टू प्लांट सैपलिंग नाम दिया गया है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में तीन जुलाई 2024 से अपनी मांगों को लेकर पौधरोपण आंदोलन शुरू किया था। इसमें कर्मचारियों के माध्यम से पूरे उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में पौधों का रोपण किया गया।

