हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन आज दमुवादूंगा अम्बेडकर पार्क में ‘समरसता दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगोलीहाट के पूर्व विधायक जोगा राम टम्टा ने की।इस अवसर पर अनुसूचित वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न सेवाओं से सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद भगत सिंह कोश्यारी ने दमुवादूंगा के स्थानीय निवासियों के साथ सहभोज में हिस्सा लिया। जिसने सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया।

