
पिथौरागढ़। दिनांक 03/10/2025 को नेपाल निवासी एक महिला द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि जब वह अपनी बहन के घर पिथौरागढ़ से दारचुला (नेपाल) लौट रही थी, तो वह रास्ता भटक गई और लिफ्ट मांगते हुए लछैर वाली रोड पर पहुँच गई। लछैर में सुनसान सड़क पर एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़-छाड़ की और महिला के विरोध करने पर उसे धमकाकर उसके पैसे छीनकर पहाड़ से फेंक दिया। तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में अभियोग पंजीकृत किया गया। *थानाध्यक्ष श्री मनोज पाण्डे* के नेतृत्व में *उ0नि0 सुप्रीया नेगी, अपर उ0नि0 महावीर सिंह, हे0का0 मनोज कुमार, हो0गा0 मोहित कुमार* की टीम ने अभियुक्त की तलाश शुरू की। सुरागरसी और पतारसी के बाद अभियुक्त कमलेश जोशी, पुत्र हरीदत्त जोशी, निवासी लछैर, थाना जाजरदेवल, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ 2023 में लछैर गाँव से पेयजल की सामग्री चोरी करने का भी अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को न्यायिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया।*मीडिया सेल**पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पिथौरागढ़*


