पिथौरागढ़।मेयर कल्पना देवलाल ने रविवार को नगर निगम अंतर्गत बजेटी वार्ड में नगर निगम द्वारा मुख्य सड़क से बजेटी की ओर नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया।

काफी लंबे समय से लोग इस सड़क को बनाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मेयर ने अधिकारियों को तत्काल सड़क बनवाने के निर्देश दिए। क्षेत्र के लोगों ने मांग पूरी होने पर मेयर का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से स्वागत, अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया।

मेयर कल्पना देवलाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम का लक्ष्य है। सड़कें अच्छी होंगी तो स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और विकास अपने आप गति पकड़ेगा। नगर निगम के प्रथम वार्ड बजेटी की बदलती तस्वीर देख कर लोगों में बहुत हर्ष और उल्लास है।

इस दौरान भाजपा नेता राकेश देवलाल, पार्षद नीरज जोशी जी, केदार सेठी, नवीन सेठी, नगर मंत्री रोहित सोराड़ी, राजेंद्र लोहिया, नवीन चंद्रा, मनोज देवलाल, हीरा राम, कमल राज, हयात राम सहायक अभियंता उमेश अवस्थी, कनिष्ठ अभियंता गिरीश जोशी, सुनिल कुमार, अरूण कुमार समेत वार्ड के स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।