पिथौरागढ़। नगर के रामलीला मैदान में प्रसिद्ध पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू के निधन पर शोक सभा हुई। बुधवार को सदर रामलीला मैदान में आयोजित शोक सभा में आईस,सीमांत यूथ मोर्चा,उत्तराखण्ड छात्र मोर्चा,बार एसोसिएशन,सोर एडवेंचर क्लब सहित अन्य संगठनों के लोग शामिल रहे।

वक्ताओं ने कहा कि पुरमल ने पिथौरागढ़ में पर्वतारोहण की शुरुआत की, ट्रैकिंग के लिए उन्होंने कार्य किए। पर्वतारोहण के लिए भी युवाओं की मदद की और उन्हें प्रोत्साहित किया। बीमार व जरुरत मंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे और सहयोग किया। पहाड में पलायन रोकने के लिए भी उन्होंने लोगों को मडुवा बोने व उसके कारोबार के लिए प्रेरित किया। निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान पार्षद सुशील खत्री, आईस संस्था के बासु पाण्डे, हेमराज मेहता, उमेश पाण्डेय, उमेश कुमार, नरेंद्र सिंह, मुकेश गिरी, हरीश कुमार, दीपिका टोलिया, पल्लवी खर्कवाल, एडवोकेट आलोक चौधरी, चंद्रप्रकाश पुनेडा, अशोक भंडारी, राकेश वर्मा, विष्णु जोशी, संजीव पंत, पवन सिंह, दीपक चंद, मोहित पुनेडा, संजीव भसीन, शंकर सिंह, महेश मखौलिया, गिरीश जोशी सहित अन्य लोग शामिल रहे।