धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था द्वारा जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में आयोजित खेल महोत्सव के दूसरे दिन के बेडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि दर्ज़ा राज्य मंत्री अशोक सिंह नबियाल और धारचूला ईकाई के अध्यक्ष प्रकाश सिंह गुंज्याल सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के परिचय के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
बैडमिंटन के अंडर 15 वर्ग के खेल में पिथौरागढ़ के आंजनेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धारचूला के मोहित सामंत को 2-1 सेटो से हराया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता को नगद धनराशि और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।राम सिंह ह्यांकि और राकेश रोकली ने अंपायर की भूमिका निभाई।
रं यूथ फोरम के खेल सचिव मंगल बुदियाल ने बताया कि बैडमिंटन के अंडर 15 वर्ग में कुल एकल 21 खिलाड़ियों ने भाग लिया। संस्था के केंद्रीय खेल सचिव डॉ किशोर सिंह सिरखाल ने बताया कि अंडर 15 क्रिकेट में 22 टीम प्रतिभाग कर रहे। ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता 32 टीमों का पंजीकरण हुआ है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक करन थापा ने किया।इस अवसर महेंद्र ह्यांकि, दीपक रोकली, हरक सिंह बुदियाल,अरविंद खैर,लाल बहादुर ह्यांकि सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
