रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज स्थित भलोन गांव में रविवार की देर शाम बाघ बिहार से आए एक श्रमिक को उठा ले गया। उसका शव जंगल में मिला।

एक सप्ताह के भीतर बाघ के हमले की यह तीसरी घटना है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान अभिमन्यु कुमार (30) पुत्र भगेलू साह, निवासी ग्राम जोकटिया, थाना मझौलिया, जिला बेतिया (पश्चिम चंपारण), बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिमन्यु कुमार पाइपलाइन बिछाने के कार्य में मजदूरी करने रामनगर आया था।

बीते एक सप्ताह के भीतर यह बाघ के हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले टोटाम के क्यारी गांव और सांवल्दे क्षेत्र में भी बाघ दो लोगों को मार चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से भारी दहशत है। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया के अनुसार घटना स्थल पर पिंजरा लगाया जा रहा है। बाघ को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास कर रही है।