पिथौरागढ़। तेजम तहसील के रिगुनिया गाँव के प्रधान रमेश थापा 35 की मंगलवार को पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी है। प्रधान का थल में रामगंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। माता पिता सहित पूरा परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने बताया, प्रधान मंगलवार दोपहर को घर से एक किमी दूर पेयजल स्रोत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान पांव फिसलने से गहरी खाई में गिर गया। गिरने से पेट पर गम्भीर चोट आ गई। घर लौटने में बिलम्ब होने पर ग्रामीण खोज बीन में गए,जहां प्रधान खाई में मृत अवस्था में मिले।मृतक प्रधान के पिता भवान सिंह, माता पुष्पा थापा, पत्नी भावना देवी, 12 वर्षीय पुत्री किरन और नौ वर्षीय पुत्र का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया रमेश बहुत मिलनसार व्यक्ति थे। असमय मौत ने गांव सदमे में है। प्रधान की मृत्यु पर ब्लॉक प्रमुख कविता महर,कनिष्ठ प्रमुख देवा धर्मशक्तू, गजराज रावत,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पृथ्वीराज, ललित मोहन पाठक ग्रा वि अधिकारी जीवन कार्की ,जी राम जी सहायक किशन राम सहित ग्राम प्रधान संगठन ने दुःख व्यक्त किया है।