सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026: छात्रों के साथ जागरूकता कार्यशाला

कलेक्ट्रेट सभागार, पिथौरागढ़ में सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर “Safe Internet and Responsible Use of AI” विषय पर एक जनपदीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी द्वारा की गई। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारीगण, तकनीकी विशेषज्ञ, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में इंटरनेट के सुरक्षित, सकारात्मक एवं उत्तरदायी उपयोग के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विवेकपूर्ण एवं नैतिक उपयोग को प्रोत्साहित करना रहा। हैं, ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं पासवर्ड की सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपील की कि छात्र-छात्राएं स्वयं डिजिटल रूप से सजग बनें तथा अपने परिवारजनों, सगे-संबंधियों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।कार्यशाला के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को AI के बढ़ते उपयोग, इसके लाभों एवं संभावनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि AI का जिम्मेदार, सकारात्मक एवं नैतिक उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन एवं तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से नवीन तकनीकों को सीखने एवं भविष्य में नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का आवाहन किया।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया गया। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुई।