कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा एक युवक को 3.9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी एवं प्रभारी निरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा जाख रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 3.9 ग्राम (पन्नी सहित) हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई। उक्त व्यक्ति की पहचान अमित वल्दिया के रूप में हुई, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा उसके विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, हे0का0 दीपक खनका (SOG), का0 सोनू कार्की (SOG), का0 गोविन्द रौतेला (SOG), का0 प्रकाश नगरकोटी (SOG) शामिल रहे।