देहरादून। पिथौरागढ़ जनपद के सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैंप कार्यालय देहरादून में सम्मानित किया गया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने जुगल किशोर को शाल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पांडे को शुभकामनाएं दीं। जुगल किशोर पांडे द्वारा लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। इस पर विभिन्न संगठनों ने खुशी व्यक्त की है। लोगों ने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाना न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि पिथौरागढ़ जनपद के लिए भी गौरव का विषय है। यह सम्मान समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला है और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नई प्रेरणा प्रदान करेगा। आशा व्यक्त की गई कि पांडे आगे भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ समाज के हित में कार्य करते रहेंगे।

