जन समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय — डीएम ने की सख्त समीक्षा*

*“जन-जन की सरकार” अभियान पर डीएम का फोकस — शिकायत समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं**

विकास भवन में डीएम की सख्ती — कंट्रोल रूम से लेकर विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण*आज जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकास भवन में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर शिकायतकर्ताओं को कॉल कर यह सुनिश्चित करें कि उनकी समस्याओं का समाधान संतोषजनक रूप से हुआ है या नहीं। साथ ही संबंधित विभागों से नियमित रूप से संपर्क कर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।उन्होंने कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण हो चुका है, उनका अद्यतन विवरण रजिस्टर में समयबद्ध रूप से दर्ज किया जाए, ताकि शिकायतों की निगरानी एवं अनुश्रवण प्रभावी ढंग से किया जा सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जन समस्याओं के समाधान में तेजी लाने पर बल दिया।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित अन्य विभागीय कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयपालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए।