अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ताकुला रोड पर ट्रक और बैरिकेड के बीच फंसकर एक व्यक्ति के मौत हो गई। फंसे व्यक्ति का SDRF उत्तराखंड द्वारा शव निकाला गया।

23 फरवरी 2026 को समय 01:31 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि बिनसर से लगभग 03 किमी आगे ताकुला रोड पर एक ट्रक व बैरिकेड के बीच में एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सरियापानी से SDRF टीम मुख्य आरक्षी नवीन सिंह कुंवर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक व्यक्ति जो ट्रक और बैरीकेड के बीच फंसे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा आवश्यक उपकरणों की सहायता से ट्रक में फंसे व्यक्ति का शव सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।मृतक की पहचान भूपेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्र मान, उम्र 42 वर्ष, निवासी जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में की गई। शव को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।