पिथौरागढ़ के मूल निवासी और पूर्व सैनिक माधो सिंह बिष्ट का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग के चित्रशिला घाट पर किया गया।

पिथौरागढ़ के मूल चहज व हॉल रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी पूर्व सैनिक माधो सिंह बिष्ट के पोते शिक्षक ललित बिष्ट ने बताया कि उनका हल्द्वानी के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पैतृक गांव चहज में माधो सिंह चर्चित चेहरा रहे, सेना से रिटायर के बाद वह जागर गायन के लिए भी क्षेत्र में प्रसिद्ध थे। उनका बड़ा बेटा गोविंद बिष्ट हल्द्वानी और छोटा बेटा आनंद बिष्ट खटीमा में रहते हैं। उनके निधन पर गंगोलीहाट और हल्द्वानी में शोक की लहर है।