पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर चट्टान टूटने से पोकलेन ऑपरेटर सहित दब गई। बोल्डर हटाने में छह घंटे से अधिक का समय लगा।
मांगती नाले के पास 28 वर्षीय चालक मनीष चुफाल चट्टान काटने के कार्य में जुटा था। इसी दौरान विशाल चट्टान टूट गई। भारी बोल्डर सड़क पर आ गिरे। चालक मनीष बोल्डरों के नीचे दब गया। चालक के मलबे में दबने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस, ग्रिफ और तहसील प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही तहसीलदार और कोतवाल धारचूला टीम लेकर मौके पर पहुंचे और बोल्डरों को हटाने का कार्य शुरू किया। बोल्डरों के चलते सड़क बाधित हो जाने से व्यांस घाटी, जिप्ती, गाला को आवागमन करने वाले दर्जनों वाहन फंसे रहे। इन वाहनों में सवार सैकड़ों यात्री सड़क खुलने का इंतजार कर रहेI
