पिथौरागढ़। नगर के चिमिस्यानौला क्षेत्र में आज उत्तराखंड क्रांति दल के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने पूजा-अर्चना कर कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर आर उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि मैं चुनाव लड़ूं और पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद से ही उनकी राजनीति की शुरुआत हुई थी। कहा कि उत्तराखंड की दशा व दिशा काफी बिगड़ गई है। जनता 2027 में बदलाव चाहती है।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों पर भी चर्चा की गई तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान करते हुए महानगर अध्यक्ष राम सिंह और चंद्रशेखर कापड़ी सहित वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में अपना विश्वास जताया।

ऐरी यूपी में डीडीहाट से तीन बार और उत्तराखंड बनने के बाद 2002 में कानलीछीना से विधायक रहे। 2022 में उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था।