देहरादून। शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। बारिश व बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और धारचूला के ब्यास घाटी और दारमा घाटी में जमकर हिमपात हुआ है। गुंजी से लेकर आदि कैलाश तक हिमपात हुआ है। मुनस्यारी के मिलम में चार इंच बर्फबारी हुई है। खलियटॉप में भी हिमपात हुआ है। शुक्रवार को शाम के समय न्यूनतम तापमान 1 डिग्री था। बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। बारिश को खेती, बागवानी के लिए अच्छा बताया जा रहा है।
