पिथौरागढ़। बेरीनाग के ग्राम पंचायत चामाचौड के रातड निवासी 55वर्षीय लीला देवी पत्नी बलवंत सिंह शनिवार दोपहर को पास में स्थित एक पेड़ से अपने जानवरों के लिए चारा काट रही थी। तभी अचानक महिला का पैर फिसलकर नीचे गहरी खाई में गिर गई। ग्रामीण डोली के सहारे दो किलोमीटर ऊपर सड़क तक लाये।
इसके बाद 108वाहन के माध्यम से सीएचसी बेरीनाग लेकर आये, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोरंगा ने महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे है।
