पिथौरागढ़। बेरीनाग नगरपालिका के सागंड ढनौली वार्ड में शनिवार को लीला देवी उम्र 60 वर्ष घर के पास आये लंगूरों को भाग रही थी। तभी लंगूरों ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। बचने के लिए लीला देवी भागने के दौरान गिर गई ओर सिर हाथ पैरों में गंभीर चोट आ गई।
परिजन डोली के सहारे उन्हें सीएचसी बेरीनाग लेकर आये ।जहाँ पर डाक्टरों ने महिला लीला देवी के सिर में गंभीर चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन 108वाहन से हायर सेंटर लेकर गये हैं। पूर्व सभासद बलवंत धानिक और व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि पिछले एक वर्ष ने नगर नगर क्षेत्र में लंगूरों और बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई वन विभाग और नगरपालिका के द्वारा इनको पकडने के लिए नहीं की जा रही है।
उनका कहना है कि वन विभाग और नगरपालिका अब किसी बडी घटना का इंतज़ार कर रहे हैं। यदि शीघ्र लंगूरों और बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो वन विभाग और नगरपालिका कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।
