लक्सर। दिनांक 26.03.2026 को पिरान कलियर क्षेत्र में गंग नहर में नहाते समय लापता हुए दो युवकों की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ लक्सर टीम द्वारा SI आशीष त्यागी के नेतृत्व में लगातार सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा था।
सघन खोजबीन के दौरान टीम द्वारा पहले युवक मोनिस पुत्र मोहम्मद अकरम, उम्र 17 वर्ष, निवासी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर का शव पूर्व में रुड़की के समीप गंग नहर से बरामद किया गया था।
इसी क्रम में निरंतर सर्चिंग अभियान के तहत आज दिनांक 30 मार्च 2026 को दूसरे युवक आसिफ पुत्र मोहम्मद रईस, उम्र 17 वर्ष, निवासी कसम विहार कॉलोनी, लोनी, थाना टॉनिक सिटी, जनपद गाजियाबाद का शव भी गंग नहर से बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।