बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 10किलोमीटर दूरी उडियारी बैंड कस्बे में शराब की दुकान खोलने की भनक लगते ही सोमवार को दोपहर 2बजे अस्कोट कर्णप्रयाग मोटर मार्ग में उडियारी बैंड कस्बे में ग्राम प्रधान हेमा महरा के नेतृत्व में दर्जनों महिलायें बिच्छू घास लेकर बैठ गई। इस दौरान स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा की प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा बार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। आबकारी विभाग के द्वारा फिर से दुकान खोलने की विज्ञप्ति जारी की जा रही है। जब तक दुकान निरस्त नहीं की जाती है आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को देखते हुए दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्य और पूर्व विधायक मीना गंगोला भी मौके पर पहुंचे और दुकान नहीं खोलने की बात कही।
