पिथौरागढ़। गैस किल्लत और अफरातफरी के बीच प्रशासन की ओर से सिलेंडर बांटे जाने के लिए रोस्टर तय करने से काफी राहत मिली है। 31 मार्च को 20 मार्च से पूर्व की ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए जाएंगे।

पिथौरागढ़ गैस सर्विस में लासघर, लिंक रोड, टकाना, सिनेमालाइन , बालाकोट, जाख पुरान में गैस वितरित की जाएगी। शहीद गिरीश ईण्डेन सर्विस पिथौरागढ़ द्वारा सनवाल बैंड रई में, तिलढूकरी गैस सर्विस से पुलिस लाइन में सिलेंडर बांटे जाएंगे।
डीडीहाट गैस सर्विस से डीडीहाट बाजार, श्री हरि भारत गैस गंगोलीहाट द्वारा बेरीनाग, पांखू, दशौली और गंगोलीहाट गैस सर्विस से दूनी व नाली में, कनालीछीना गैस सर्विस से देवलथल, रामकोट, उसैल में और बेरीनाग गैस सर्विस से बेरीनाग नगर, जवाहर चौक, टीवीसी शोरूम के पास गैस वितरित की जाएगी।