पिथौरागढ़। 31 मार्च 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से समय 14:10 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि खाकरा के समीप पतरासु नामक स्थान पर एक युवक गदेरे में डूब गया है।
इस सूचना पर SDRF पोस्ट रतुड़ा से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गदेरे में डूबे युवक की खोजबीन की गई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम द्वारा उक्त युवक का शव बरामद कर शव को लगभग 03 किलोमीटर पैदल मार्ग से रोड हेड तक लाया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान अंशुल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कोठड़ा, गुप्तकाशी के रूप में हुई है।
