दिनांक 03 सितंबर 2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र की एक महिला द्वारा तहरीर दी गई थी कि एक व्यक्ति ने जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर उनसे लगभग 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। इस संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक जितेन्द्र सोराड़ी व का0 उमेश चंद्र सती द्वारा सर्विलांस की मदद से अपर उपनिरीक्षक हेम चंद्र सिंह व का0 कमल तुलेरा के सहयोग से अभियुक्त किशन कोहली निवासी सातशिलिंग को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।