पिथौरागढ़ दिनांक 04.04.2026 को कोतवाली धारचूला के प्रभारी निरीक्षक श्री हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम ने मल्लिकार्जुन स्कूल के पास से अभियुक्त आलोक सिंह निवासी सिर्दांग, पोस्ट सिरखा, थाना पांग्ला, को एक स्कूटी में 02 पेटी बीयर एवं 01 पेटी अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी सीज की।