बेरीनाग। प्रदेश सरकार के द्वारा बेरीनाग के चौडमन्या निवासी दीपक नवेलिया को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति सदस्य का दायित्व मिलने के बाद सोमवार को बेरीनाग पहुंचे। जहाँ पर भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापार संघ के पदाधिकारियों के द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करने के साथ मिष्ठान वितरण किया।
इस मौके पर नव नियुक्त दायित्वधारी दीपक नवेलिया ने कहा की सरकार के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उस पूरी तरह से खरा उतकर समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं सहित विकास खंड और न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जायेगी।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष पंत, व्यापार संघ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कमलेश पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, वकील माधव सिंह धामी, महेश पंत, संतोष पंत, ग्राम प्रधान दीपक पंत, पुष्कर ततराडी, मोहित मेहरा सहित आदि मौजूद रहे।
