गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): क्षेत्र की शांति और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए ‘यूथ आर्मी गंगोलीहाट’ ने एक बड़ी पहल की है। चहज दूनी टिम्टा क्षेत्र में शासन द्वारा प्रस्तावित शराब की भट्टी के विरोध में आज भारी संख्या में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उप-जिलाधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचकर अपना कड़ा प्रतिवाद दर्ज किया।
“भविष्य और सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”
ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि रिहायशी इलाके में शराब भट्टी खुलने से न केवल सामाजिक माहौल खराब होगा, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराएगा।
यूथ आर्मी के सदस्यों ने प्रमुखता से ये मांगें रखीं:
प्रस्तावित शराब भट्टी के फैसले को जनहित में तत्काल निरस्त किया जाए।
क्षेत्र के शैक्षणिक और सामाजिक वातावरण को सुरक्षित रखा जाए।
मांग पूरी न होने पर उग्र जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राहुल कुमार के साथ यूथ आर्मी की टीम से गौरव चंद पंत, गौरव बोरा, लिखित पंत, अमित वर्मा और नीरज मेहरा सहित दर्जनों क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि वे अपने क्षेत्र को नशे की गर्त में नहीं जाने देंगे।