धारचूला (पिथौरागढ़): ग्राम पंचायत ‘खेला’ के ग्राम प्रधान किशोर कैल्विन धामी को ‘ग्राम प्रधान संगठन उत्तराखंड’ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर सीमांत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।
अपनी नियुक्ति पर धामी ने प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन (4S), सभी 13 जनपदों के जिलाध्यक्षों, 95 ब्लॉक अध्यक्षों और प्रदेश के 7797 ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पंचायतों को सशक्त बनाने और प्रधानों के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
