पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में तेज गरज व चमक के साथ मूसलाधार बारिश जारी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने पिथौरागढ़ के स्कूलों में आज 4 मई को अवकाश घोषित कर दिया है। सोमवार को पिथौरागढ़ के सभी शासकीय/अशासकीय/ निजी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
