जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा“ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 14 सितम्बर 2022 को वादी श्री हरी सिंह द्वारा थाना थल में सूचना दी गई थी कि एक व्यक्ति द्वारा उनसे ₹99,000 की ऑनलाइन ठगी की गई है। मामले में थाना थल में धारा 420 भादवि एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान अभियुक्त साबिर उर्फ शब्बू निवासी देवसेरस, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा (उ0प्र0) का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा पूर्व में अभियुक्त को नियमानुसार नोटिस तामील कराया गया, किन्तु वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया।
थानाध्यक्ष थल श्री प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैl
