विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का प्रांत प्रशिक्षण वर्ग इस वर्ष अल्मोड़ा में आयोजित होने जा रहा है।

इस अवसर पर पिथौरागढ़ जिले से नौ बहनों को भगवा ध्वज दिखाकर अल्मोड़ा के लिए रवाना किया गया।कार्यक्रम में प्रांत सहमंत्री जगदीश पांडे, विभाग मंत्री कैलाश जोशी, जिला सहमंत्री ललित सिंह ऐरी, जिला संयोजक सूरज बिष्ट, नगर संयोजक विनय पांडे, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख भूपाल सिंह सौन तथा नगर मंत्री भावेश पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान जगदीश पांडे ने बहनों को धर्मरक्षा, आत्मरक्षा एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने हेतु प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग युवतियों में आत्मविश्वास, संस्कार एवं समाजसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यह प्रशिक्षण वर्ग लगातार आठ दिनों तक संचालित किया जाएगा, जिसमें बहनों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।सभी पदाधिकारियों ने भगवा ध्वज दिखाकर नौ बहनों को प्रशिक्षण वर्ग हेतु अल्मोड़ा के लिए रवाना किया तथा उनके सफल प्रशिक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।