हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हल्द्वानी के तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

पुलिस के मुताबिक 11 जून को सायंकाल समय 07:01 बजे स्पा सेंटरों व होटलों की चेकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान अमित कुमार सीओ ऑपरेशन जनपद नैनीताल के पर्यवेक्षण में एएचटीयू प्रभारी उप-निरीक्षक सुनीता कुंवर मय टीम के नैनीताल रोड पर स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स (निकट तिकोनिया, हल्द्वानी) पहुँचीं। वहाँ स्थित ‘एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर’ में पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मुखबिर की सटीक सूचना पर स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर जब स्पा सेंटर में आकस्मिक छापेमारी की गई, तो परिसर के अंदर अनैतिक व आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। पुलिस ने छापे में कंडोम के अलावा रिसेप्शन से नगद 4,320 रुपए, दो एंट्री रजिस्टर बरामद किए

कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें नियमानुसार काउंसलिंग के बाद ‘वन स्टॉप सेंटर’ हल्द्वानी भेजा गया है। मौके से चारअभियुक्तों (एक महिला व तीन पुरुष) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से फरार स्पा मालिक को मुकदमे में नामजद किया गया है।