मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।सीमांत क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले धारचूला के विधायक हरीश धामी ने एक नया इतिहास रच दिया है। वे आजादी के बाद मल्ला जोहार क्षेत्र के दुर्गम माइग्रेशन गांवों तक पहुंचने वाले पहले विधायक बन गए हैं।
अपने तीन दिवसीय बेहद कठिन और संवेदनशील दौरे के दौरान विधायक ने चीन सीमा से सटे इस उच्च हिमालयी क्षेत्र के दर्जनों गांवों का पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों का हाल-चाल जाना।माइग्रेशन गांवों में चौपाल लगा सुनीं समस्याएंविधायक हरीश धामी ने अपने इस मैराथन दौरे में मल्ला जोहार के प्रमुख माइग्रेशन गांवों—मिलम, पांन्छु, गनघर, मापा, बुर्फू, बिलजू, मरतोली, लासपा और टोला का सघन दौरा किया। इन बेहद दुर्गम गांवों में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया। विधायक ने गांव-गांव में चौपाल लगाकर बेहद करीब से जनसमस्याओं को सुना।
सीमांत निवासियों ने भौगोलिक विषमताओं, मूलभूत सुविधाओं के अभाव और कड़कड़ाती ठंड के बीच आ रही दिक्कतों को उनके सामने रखा।विधायक निधि से की घोषणाओं की बौछार,मल्ला जोहार के ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए विधायक हरीश धामी ने तत्काल राहत के रूप में हर गांव में कंबल, कुर्सियां और तिरपाल जैसी आवश्यक सामग्रियां देने का वादा किया। इसके साथ ही, उन्होंने क्षेत्र के सार्वजनिक विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रत्येक गांव को विधायक निधि से दो-दो लाख रुपये देने का एलान किया।
आवास, शौचालय और नेटवर्क के लिए उठाएंगे आवाज
ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए विधायक ने कहा कि वे सीमांत क्षेत्र की अनदेखी नहीं होने देंगे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आवास और शौचालय क्षेत्र में जिन पात्र लोगों के आवास जर्जर हालत में हैं, उन्हें मानक के अनुसार आवास और हर घर को शौचालय दिलाने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से प्रदेश सरकार और जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से वार्ता करेंगे। मूलभूत सुविधाएं: दौरे के दौरान उन्होंने सड़कों, ठप पड़े मोबाइल टावरों और विद्युतीकरण के कार्यों का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर के उच्चाधिकारियों से कड़ा रुख अपनाते हुए बातचीत की जाएगी।
दौरे में ये लोग रहे मौजूद
विधायक के इस ऐतिहासिक और साहसिक दौरे में उनके साथ विधायक प्रतिनिधि जगत महर, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद पांगती, डॉ. गोकर्ण जंगपांगी, डॉ. राजू मर्तोलिया, सुरेंद्र पवार, दीपक पवार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, मुन्ना ढोकती समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतीनिधि मौजूद रहे।
