देश के लोकप्रिय यूट्यूबर और व्लॉगर सौरव जोशी ने E20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि उनकी Mercedes-Benz SUV का माइलेज महज 48 घंटे के भीतर 17 किमी/लीटर से घटकर 5 किमी/लीटर रह गया। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
वीडियो में क्या दावा किया गया?
अपने हालिया ब्लॉग में सौरव जोशी ने कार के डिजिटल डिस्प्ले का हवाला देते हुए बताया कि उनकी Mercedes पहले करीब 17 किमी/लीटर का माइलेज दिखा रही थी। बाद में यह घटकर 9 किमी /लीटर और फिर 5 किमी/लीटर तक पहुंच गया।
