पिथौरागढ़। मौसम विभाग द्वारा 28 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को जिले के आंगनबाड़ी से लेकर इंटर तक स्कूल बंद रहेंगे। डीएम आशीष भटगांई ने अवकाश की घोषणा की है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा और उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की सुधार परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्र और विद्यालय खुले रहेंगे।