पिथौरागढ़। ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय न्यू बजेटी में मासिक काव्य गोष्ठी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ. पीताम्बर अवस्थी ने की तथा संचालन अनीता जोशी ने किया। विचार गोष्ठी में “जंतर मंतर में युवाओं का आंदोलन” विषय पर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। विचार गोष्ठी के पश्चात आयोजित हुई काव्य गोष्ठी में डाॅ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, डाॅ. आनन्दी जोशी, डाॅ. पीताम्बर अवस्थी, लक्ष्मी आर्या, जयमाला देवलाल, अनीता जोशी, उमा पाटनी अवनि, डाॅ. नीरज चंद्र जोशी, भावना भट्ट, काजल नेगी ने अपनी अपनी कविताओं का पाठ करके खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में मंजुला अवस्थी, जयश्री लोहनी, हेमा देवी आदि उपस्थित थे।
