पिथौरागढ़ ,
जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी पिथौरागढ़ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
दिनांक 06.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में शनि मन्दिर के पास सघन चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक व्यक्ति को 24.74 ग्राम (कागज सहित) हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया।
🔍 गिरफ्तार अभियुक्त- दीपक जोशी उर्फ दीपू चाउमीन निवासी पाण्डेगांव नियर केदार कालोनी पिथौरागढ़ उम्र 29 वर्ष ।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर नशे के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है। अभियुक्त छोटी छोटी बिट बनाकर युवाओं को हेरोईन बेचकर पैसा कमा रहा था । जिससे टीम द्वारा 3400 रूपये भी बरामद किये गये । नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
📢 जनपद पुलिस की अपील
नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास चरस, स्मैक, हेरोइन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो तत्काल मानस हेल्पलाइन-1933 अथवा पुलिस को सूचना दें।
आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
👮♂️ कार्रवाई करने वाली एसओजी टीम
🔹 उ0नि0 मनोज कुमार
🔹 अपर उ0नि0 दीपक खनका
🔹 का0 सतेन्द्र सुयाल
🔹 का0 सोनू कार्की
