अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों, जिला समन्वय समिति के सदस्यों, एवं क्षेत्रीय गायत्री परिवार के परिजनों की बैठक का आयोजन जीआईसी रोड स्थित जिला पुस्तकालय के सामने पाण्डवाज एस्टेट होटल एंड रेस्टोरेंट में किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता शांति कुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों दिनेश चंद्र मैखुरी, डाॅ. जयराम मोटलानी, प्रदीप कुमार साहू एवं गोपाल प्रसाद सोनी ने की। बैठक में अखिल विश्व गायत्री परिवार की गतिविधियों के जनपद में संचालन और शताब्दी वर्ष में लिए गए संकल्पों को पूर्ण करने के लिए जनपद पिथौरागढ़ के लिए जिला व ब्लाॅक शताब्दी अनुयाज समिति का सर्वसम्मिति से गठन किया गया।

प्रकाश चंद्र जोशी को जिला/ ब्लाॅक समन्वयक व ट्रस्ट मंडल सदस्य, देवकीनंदन कलखुड़िया को सह समन्वयक, रघुवर दत्त कापड़ी, गिरीश चंद्र पंत, लक्ष्मण नाथ गोस्वामी को कोर्डिनेटर, रेखा जोशी व रीता कापड़ी को महिला कोर्डिनेटर, राजेश्वरी व उमा जोशी को सदस्य तथा डाॅ. नीरज चंद्र जोशी को मीडिया प्रभारी चुना गया। शांति पाठ के साथ सभा का समापन किया गया। संचालन दिवाकर जोशी ने किया। बैठक में डाॅ. अशोक कुमार पंत, रघुवर दत्त जोशी, भुवन चंद्र अवस्थी, रमेश चंद्र पुनेड़ा, खीमानंद भट्ट, चंद्रशेखर पाटनी आदि उपस्थित थे।