पिथौरागढ़ ।अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
पिथौरागढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त रमेश सिंह राणा निवासी क्यूटी, थाना नाचनी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।
फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स एकत्र किए गए। सर्विलांस सैल की सहायता से अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस कर उसे ग्राम थियून, थाना नालागढ़, जनपद सोलन (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है।
