धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में स्थापित किया गया बेली ब्रिज बीती रात भारी मलबे के कारण क्षतिग्रस होने के दृष्टिगत आज एसडीएम धारचूला आशीष जोशी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।उपजिलाधिकारी ने बताया कि सेना के सहयोग से मार्ग को पैदल चलने के लिए शुरू कर दिया गया है। बैली ब्रिज का साजो सामान भी मौके पर पहुंच गया है। कल से बीआरओ द्वारा बेली ब्रिज बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सभी संबंधितों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द यातायात दुरुस्त करने के लिए बैलीब्रिज को बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
