पिथौरागढ़। नगर के

नेडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद जतीन्द्रनाथ दास को याद कर श्रद्धांजली अर्पित की गई। रविवार को सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने कहा की जतीन्द्रनाथ ने 63 दिन की लम्बी भूख हड़ताल के बाद आज ही के दिन लाहौर सेंट्रल जेल में भारत मां की स्वतंत्रता को अपने प्राण अर्पित किए था।

तारा सिंह ने कहा काश जेल की अंधी, गूंगी-बहरी व मजबूत दीवारें कुछ बयां कर सकती।

कितना अदम्य साहस, निडरता एवं आत्मशक्ति थी जतिन दा में, आशा चन्द ने कहा वीरांगना दुर्गा भाभी शहीद की पार्थिव देह लेने जेल गई तथा देह को रेल से कोलकाता लेकर आई।