उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक लोहिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर निगम पिथौरागढ़ सभागार में एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया. रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की.
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, भारतीय जनता पार्टी जिला पिथौरागढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बल्दिया, ब्लॉक प्रमुख महिमन सिंह कन्याल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनोज सामंत, पूर्व जिला महामंत्री राकेश देवलाल,जिला महामंत्री इंदर सिंह लुठीं, डी. डी जोशी, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी कवींद्र शाह ठुलघरिया, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे.।