पिथौरागढ़,।

।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद पिथौरागढ़ में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आज 03 अक्टूबर 2026 को जनपद की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की वेबसाइट पर भी एसआईआर-2026 से संबंधित सूचनाएं एवं मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई हैं।

अंतिम प्रकाशन के अनुसार जनपद की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3,43,638 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,75,865 पुरुष, 1,67,771 महिला तथा 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। जनपद में कुल 651 मतदेय स्थल हैं।

14 जुलाई 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में जनपद में कुल 3,41,497 मतदाता थे। विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान फार्म-6 के माध्यम से 4,711 नए नाम जोड़े गए, जबकि फार्म-7 के माध्यम से 2,570 नाम हटाए गए। इस प्रकार अंतिम मतदाता सूची में कुल 2,141 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि हुई है।

विधानसभा क्षेत्रवार अंतिम मतदाता विवरण

42-धारचूला विधानसभा क्षेत्र में 81,464 मतदाता तथा 170 मतदेय स्थल हैं।
43-डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में 76,336 मतदाता तथा 152 मतदेय स्थल हैं।
44-पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 92,951 मतदाता तथा 166 मतदेय स्थल हैं।
45-गंगोलीहाट (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 92,887 मतदाता तथा 163 मतदेय स्थल हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को अद्यतन एवं अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्राप्त प्रपत्रों के आधार पर नाम जोड़ने एवं हटाने की कार्रवाई की गई। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।