मांसाहार हानिकारक – शाकाहार स्वास्थ्यवर्धक
अन्तर्राष्ट्रीय मांस रहित दिवस के उपलक्ष में निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकाडेमी के विद्यार्थियों को पशु पक्षियों के प्रति दयाभाव मन में रखने तथा उनके संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
सामाजिक चिंतक डॉ तारा सिंह ने कहा w h o के अनुसार मांसाहार से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, आंतों का कैंसर, अपच का खतरा बढ़ जाता है। अण्डे कैलेसटरोल के अतिरिक्त त्वचा रोग कारक है। मांस में स्वास्थ के लिए आवश्यक फाइबर बिल्कुल नहीं होता है अन्य पोषक तत्व भी नहीं होते हैं। शाकाहार संतुलित है, स्वास्थ्यवर्धक है।
डा तारा सिंह ने कहा भारतीय दर्शन, सर्वे भवन्तु सुखिन का सन्देश देता है हवन भी कल्याणकारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा जीओ और जीने दो की भावना से प्रेरित होकर अन्य जीवों का संरक्षण करें।
भारतीय संत वासवानी के प्रयासों से मांस रहित दिवस मनाया जाता है। नवम्बर शाकाहारी माह के रूप में तथा 1 October को शाकाहार दिवस मनाया जाता है।
प्रधानाचार्य ममता सिंह ने कहा हमें किसी बेजुबान व निरीह पशु पक्षी के जीवन लेने का अधिकार नहीं है क्योंकि हम किसी को जीवन नहीं दे सकते हैं। याद रखें जैसे हमें अपना जीवन प्यारा है वैसे ही पशु, पक्षियों को भी प्यारा है।उनका संरक्षण करो,मारकर मांस मत खाओ।
सुनीता बनकोटी ,मनीष धामी मिताली बिष्ट आदि मौजूद थे

You missed