पिथौरागढ़। बेरीनाग नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

बना वार्ड निवासी 35 वर्षीय ललित प्रसाद पुत्र दीवानी राम मूल रूप से गंगोलीहाट के पोखरी का निवासी था और बना में रहता था। बताया जा रहा है कि वह घटना वाली रात पत्नी और दो बच्चों को ससुराल में छोड़कर अपने घर रहने चला गया। सुबह उसका शव पंखे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ललित की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।