पिथौरागढ़। विधान सभा चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, डीडीहाट और धारचूला विधानसभा के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री शामिल रहे।

बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र स‌िंह वल्दिया की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर हुए मतदान की स्थिति की जानकारी देते हुए जीत का दावा किया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा के हर बूथ में भाजपा अच्छे मत हासिल करेगी। बैठक में जिला महामंत्री बसंत जोशी, राकेश देवलाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, गंगोत्री, मीनू बिष्ट, इंदर लुंठी, खुशाल सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।