पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 96 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को सीज भी किया गया।

शुक्रवार को टीएसआई दरबान सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाका शराब पीकर वाहन चला रहे अजय सिंह को शराब के नशे में बिना कागजात के वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया गया। वाहन चालक के खिलाफ एमवीएक्ट की धारा- 3/181/185ए/202/207 में कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 96 वाहन चालकों का चालान कर 43,000 रुपये का समायोजन शुल्क वसूला गया। बिना हेलमेट, बिना कागजात, बिना डीएल और दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने पर 12 वाहन चालकों के कोर्ट का चालान कर वाहन को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 30 लोगों का चालान कर 4200 रुपये का समायोजन शुल्क वसूला।