पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के सेल सल्ला में पंचेश्वर के समीप काली नदी किनारे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। राजस्व विभाग ने शव का अंतिम संस्कार कर ‌दिया है। चार मार्च को राजस्व पुलिस को पंचेश्वर क्षेत्र में काली नदी किनारे लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। राजस्व पुलिस ने तीन दिनों तक शव की शिनाख्त के लिए उसे मोर्चरी में रखा था। शव की शिनाख्त नहीं होने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि शव काफी सड़गल गया था। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर किया गया।